बड़ौत (बागपत)। पठानकोट में उधार में दिए गए पैसे मांगने को लेकर तीन लोगों ने एक दंपती से मारपीट की।
युसूफ और उसकी पत्नी शायरा निवासी पठानकोट ने अपने ही मोहल्ले के एक व्यक्ति को तीन माह पूर्व एक लाख रुपये उधार दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वह टरकाता रहा। रविवार सुबह जब उधार दिए पैसे का तकादा किया तो तीन लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और बाद में यह धमकी देते हुए कि यदि फिर पैसों का तकादा किया तो दोनों को जान से मार देंगे और भाग निकले। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।