बागपत। पुलिस ने निवाड़ा चेक पोस्ट के पास से अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से तीनों को जेल भेजा। बृहस्पतिवार को यूपी-हरियाणा सीमा की निवाड़ा चौकी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय हरियाणा की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रुकी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार से 30 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर अमित पुत्र जगवीर, नवीन पुत्र राजवीर, संदीप पुत्र कृष्ण सैनी निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बताया कि शराब जनपद बागपत में सप्लाई की जानी है। पुलिस इंचार्ज अनूप सिंह ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ब्यूरो