खेकड़ा (बागपत)। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत खेकड़ा नगर पालिका ने नगर के मार्गों, चौराहों एवं गली मोहल्लों में खेकड़ा को साफ स्वच्छता एवं हरा भरा बनाने के लिए गमलों में पौधे लगवाए, ताकि नगर की प्रत्येक गली व मार्ग पौधे लगाये जाने से हरा भरा बन सके और सुंदरता भी बढे़ । बुधवार की रात्रि में अज्ञात शरारती तत्वों ने रेलवे रोड पर गमलों में लगे पौधे उखाड़ दिए। साथ ही कई गमले भी तोड़ डाले। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गमले तोड़ने वाले शरारती तत्वों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।