बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर निवासी पूर्व सभासद एवं युवा रालोद जिलाध्यक्ष के पिता के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति पत्र फेंककर चला गया, इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सभासद एवं युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के पिता इकबाल सिंह निवासी आजाद नगर के मुख्य द्वार पर उन्हें एक गुमनाम पत्र पड़ा मिला। इसमें लिखा था कि तुम नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का विरोध छोड़ दो नहीं तो तुम्हारी जान जा सकती है। इससे उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पत्र की छाया प्रति व अज्ञात में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।