फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर सहित छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने विभिन्न आरोपों में शराब तस्कर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को सूचना मिली की कि कार में हरियाणा से तस्करी कर शराब बड़ौत की ओर लाई जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने दिल्ली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया तो पुलिस को देखकर शराब तस्कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार अरुण यादव पुत्र राम सिंह नजफगढ़ दिल्ली को पकड़ कर 18 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। दूसरी तरफ पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर दो वारंटी पकड़े। इनमें अशोक सूजती और प्रदीप बिजरौल हैं। वहीं गांव अलावलपुर में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें सुमित, गुड्डी और अमित निवासी अलावलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें