बड़ौत (बागपत)।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात एक महिला अपने पिता के साथ कोतवाली में पहुंची और कोतवाल संजीव कुमार को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और वह यूपी पुलिस मेें कांस्टेबल पद पर तैनात है। गत वर्ष उसकी शादी हुई, लेकिन अब वह एक अन्य औरत को अपने पास रखता है। जब मै विरोध करती हॅू तो वह छोड़ने की धमकी देता है। इस पर कोतवाल संजीव कुमार ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लौटा दिया।