बड़ौत (बागपत)। नगर के सिंडिकेट बैंक शाखा वाली की गली मेें पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को सूचना मिली की कि एक युवक सिंडिकेट बैंक शाखा की गली में तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर उन्होंने एसएसआई रमेश सिन्धु को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया, उसने अपना नाम पवन पुत्र वासुदेव निवासी बावली बताया और उससे तमंचा बरामद किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, वह शामली के एक डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र है।