बागपत। जिलेभर में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। कई युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा।
एसपी के निर्देश पर जिलेभर में रविवार को भी एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाजारों और गांव में भी अभियान चलाया। बड़ौत और बागपत के भीड़ भरे बाजारों में युवकों की चेकिंग की और पूछताछ की गई। संदिग्ध युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया।