फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरूण लुहारी समेत चार बंदी होंगे दूसरी जेलों में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण लुहारी सहित चार बंदी होंगे दूसरी जेलों में शिफ्ट
विज्ञापन

बागपत। जिला जेल से वरुण लुहारी सहित चार कुख्यात बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ को शासन द्वारा पत्र भेजकर बंदियों को स्थानांतरित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कुख्यात बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का सिलसिला जारी है। बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। इसके कई अपराधियों को भी दूसरी जेलों में भेज दिया गया है। अब शासन द्वारा चार बंदियों को शिफ्ट करने की स्वीकृति प्रदान की है। उप्र शासन के अनु सचिव ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ को पत्र भेजकर जिला जेल में बंद नितिन पुत्र भोपाल को उन्नाव, दीपक पुत्र चमन सिंह को कानपुर नगर, मोहन पुत्र सुखपाल उर्फ सतपाल को हरदोई जिला कारागार, वरूण लुहारी को सेंट्रल जेल बरेली में शिफ्ट करने के आदेश दिए है। जेल प्रशासन ने चारों बंदियों को जेल से स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

---
अन्य बंदियों का भेजा गया प्रस्ताव
बागपत। जिला कारागार प्रशासन की ओर से जेल से अन्य बंदियों को भी शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा गया है। बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है। जल्द ही अन्य बंदी भी शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन

-----------------
कहां से आते हैं मोबाइल
बागपत। बागपत जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। जब-जब अधिकारी चेकिंग पर निकलते हैं तो जेल से मोबाइल बरामद हो जाते हैं। पिछले दिनों ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने मोबाइल बरामद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें