बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने लड़की को अश्लील मेसेज करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। नगर के एक मोहल्ले की युवती को दो युवक काफी दिनों से मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज कर कर रहे थे, बदनाम के डर से वह कुछ दिन चुप रही, जब युवकों ने हद पार कर दी तो उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर जिस मोबाइल से युवती को तंग किया जा रहा था, वह मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। फोन के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों का पता गया, इससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें शाहिद बड़ौत और नाजिम कोताना का रहने वाला है, पुलिस उसने पूछताछ कर रही है। ब्यूरो