फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण लुहारी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण लुहारी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने वरुण लुहारी गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से नाइन एमएम की पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए।
सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बिनौली रोड पर बाइक से मेरठ की ओर से कुख्यात बदमाश वरुण लुहारी गिरोह के दो बदमाश बड़ौत की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग की तो बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पिस्टल से पुलिस पर गोली चलाई। इसी दौरान पुलिस ने अपना बचाव करते हुए उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में सूरज उर्फ भूरा बावली और नितिन खेडा हटाना शामिल हैं। उनके पास से नाइन एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश वरूण लुहारी गिरोह के सदस्य हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें