फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह को हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उन्होंने एसआई पर रिश्वत मांगने, पूर्व सैनिक समेत तीन युवकों को झूठा जेल भेजने एवं गांव में शराब बिक्री कराने के आरोप लगाए। एसपी ने जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि 16 मई को पूर्व सैनिक रामकिशन के अलावा सुभाष और गोलू को पुलिस उठाकर ले गई । आरोप है कि चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह ने उन्हें छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जब रुपये नहीं दिए तो पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। पुलिस गांव में अवैध शराब बिक्री करा रही है। ईंट भट्ठे पर शराब बेची जा रही है। उन्होंने एसआई को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी दफ्तर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसमें जीतू प्रधान, सुभाष जैन, मांगे, मोहित, रामकिशन, रोहताश, हरबीर, जयवीर, हरेंद्र, लाला, योगेश, डॉ. प्रवीन कुमार, रामफल, ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें