फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दो बदमाशों ने हजारों लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से हजारों की लूट
विज्ञापन

अमीनगर सराय। बरसिया-तिलपनी मार्ग पर रामनगर गांव के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर दी है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अंकित पुत्र सुशील कुमार शर्मा मेरठ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे मेरठ से गांव लौट रहा था। बरसिया-तिलपनी मार्ग पर अपने गांव रामनगर की तरफ मुड़ने लगा तो मैजिक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक कर 5500 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें