बड़ौत (बागपत)। नई बस्ती में शनिवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर पांच-छह लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। नई बस्ती निवासी आरिफ का शनिवार की रात किसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसी को लेकर पड़ोसी 5-6 लोगों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। हमले में आरिफ पुत्र रईसु उसका भाई आसिफ, मां रिहाना, बहन नरगिस निवासी नई बस्ती घायल हुए है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी ।