फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिक विद्या कर ठगने वाले दो युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड गली नंबर 5 में ठगी करने वाले दो तांत्रिकों को निवासियों ने घेरकर जमकर पीटा और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। गुराना रोड गली नंबर 5 में दो युवक, जो अपना नाम केशव व अमित निवासी बिजनौर बता रहे थे। वे घरों में जाकर तंत्र विद्या से लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। जब उन्होंने तंत्र विद्या से शर्तिया लड़का पैदा होने की बात कही और एक महिला से छेड़छाड़ का प्रयास किया तो वहां भीड़ जमा हो गई और दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। सूचना पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। हिरासत में लिए युवकों का कहना था कि वे ज्योतिष विद्या का काम करते हैं और उसका ही प्रचार यहां कर रहे थे। उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें