बागपत। नया गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में चार-पांच युवकों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। इस संबंध में घायल युवक ने कोतवाली पर तहरीर दी है। घायल कासिम नया गांव का रहने वाला है। मंगलवार को वह गांव में ही अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। घर जाते समय कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।