खेड़ी प्रधान में प्लॉट को लेकर संघर्ष
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ी प्रधान गांव में प्लाट विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के दो महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव में राजपाल और दयानंद के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। बुधवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते-देखते पथराव, सरिया और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष के राजपाल, राज सिंह पुत्रगण रामकिशन, वृद्ध रामकिशन पुत्र मामचंद, सौरभ पुत्र राजपाल और दूसरे पक्ष के दयानंद पुत्र मलखान, रूमा और सीमा पुत्री सतपाल, सागर पुत्र सतपाल हैं।