बड़ौत (बागपत)। रविवार को रेलवे स्टेशन पार्क के नजदीक 60 वर्षीय भिखारी का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि यह काफी दिनों से दुकानों पर भीख मांग कर अपना पेड़ भरता था। बाद में सिविल पुलिस और जीआरपी में क्षेत्र किसका है, इसको लेकर घंटों तक जद्दोजहद चली, बाद में क्षेत्र कोतवाली पुलिस का पाया गया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह कहां का है, कौन है, इसका पता नहीं चल सका है।