फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में दोष सिद्ध, सजा पर 11 को फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण में दोष सिद्ध, सजा पर 11 को फैसला
विज्ञापन

बागपत। सादकपुर सिनौली गांव के युवक कंवर पाल के अपहरण के मामले में कोर्ट ने उसकी पत्नी और गांव के ही दो युवकों को दोषी माना है। सजा के प्रश्न पर 11 अगस्त को सुनवाई होगी। चार साल बाद भी कंवर पाल की बरामदगी नहीं हो सकी है।
सिनौली निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया था कि गांव के ही मोहित पुत्र शीशपाल, बलवीर उर्फ बल्ला उर्फ बुढ़ी पुत्र प्रकाश एक मई 2013 को शाम करीब सात बजे उसके बेटे कंवर पाल को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसका लड़का घर नहीं लौटा। शक होने पर पुत्रवधू मिथलेश और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की आशंका और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीसी सुनील पंवार ने बताया पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय विपिन कुमार ने सुनवाई की। कोर्ट ने आरोपी मिथलेश, मोहित और बलवीर उर्फ बल्ला उर्फ बुढ़ी को कंवर पाल के अपहरण का दोषी माना। कोर्ट के अनुसार उक्त मामले में सजा के प्रश्न पर 11 अगस्त को कोर्ट सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें