फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के विवाद को लेकर की थी ब्रहमपाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में एमसीडी कर्मचारी ब्रह्मपाल वाल्मीकि की हत्या शराब पीते समय हुए विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

25 जून की रात में ढ़िकाना गांव में एमसीडी कर्मचारी ब्रह्मपाल वाल्मीकि की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने आंगन में सोया हुआ था। इस मामले में उसके बेटे ने दो लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी रात एक आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। इसका मुख्य आरोपी नगेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र भोपाल निवासी ढ़िकाना फरार चल रहा था। पुलिस शुक्रवार की रात उसे धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि ब्रह्मपाल और आरोपी शराब पीते थे। घटना वाली रात शराब पीते हुए उसका ब्रह्मपाल से विवाद हो गया था। इसी को लेकर उसने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें