बड़ौत (बागपत)। ईदरीशपुर गांव मेें एक माह पूर्व घर में घुसकर 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ईदरीशपुर गांव में 22 मार्च को घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट की। किशोरी के पिता ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली बस स्टैंड से इस वारदात में शामिल दो आरोपियों मुरसलीम उर्फ काला पुत्र शौकत निवासी कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व मुकीम पुत्र तराबु निवासी इदरीशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा है। इस घटना की जांच कर रहे मो. उवेश ने बताया कि इस घटना में अभी एक आरोपी फरार है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।