बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला से दुष्कर्म के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने 24 नवंबर 2018 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि मोनू उर्फ विकास पुत्र आनंद कुमार ने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर मारपीट भी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।