दोघट (बागपत)। लोकसभा चुनाव में धन बल को रोकने एवं चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में धन बल प्रयोग करने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। शनिवार को पुसार बस स्टैंड, दाहा चौकी, सरौरा चौकी, बामनौली चौकी, दाहा-बरनावा, पुसार-बराल तथा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली गई। इस मौके पर वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर सम्मन शुल्क भी वसूला। चेकिंग में एसएसआई ब्रजपाल सिंह, एसआई नेपाल सिंह, आनंद प्रकाश, सुशील कुमार, भगवत सिंह, मुनेश पाल आदि अलग अलग टीमों के साथ चेकिंग में मौजूद रहे।