बागपत। एसपी ने सहकारी चीनी मिल में कार्य कर रहे 15 कश्मीरी मजदूरों का सत्यापन के लिए ब्योरा मांगा है।
खुफिया विभाग गुपचुप तरीके से संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गया है। जनपद में जगह-जगह मजदूरी करने वाले कश्मीरी युवकों का सत्यापन शुरू हो गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सहकारी चीनी मिल बागपत में मजदूरी करने वाले 15 कश्मीरी युवकों का ब्योरा मांगा है। एसपी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल में कश्मीर के कुलगांव निवासी 15 मजदूर काम कर रहे हैं। इनके नाम व पते की सूची बनाकर कुलगांव के पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें यहां काम करने दिया जाएगा। बिना सत्यापन किसी को भी जिले में काम नहीं करने दिया जाएगा।