फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्ची के कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईवे पर तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना मेें हुई बसपा के पूर्व जिला सचिव के बेटे की मौत के मामले में परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मोर्ची में तैनात कर्मचारियों पर एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। मृतक की जेब से गायब 30 हजार रुके पूर्व जिला सचिव ओमकार सिंह ने एसपी को बताया कि 26 जनवरी को उसका बेटा दयानंद आर्य बाइक पर बड़ौत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई । वह घर से 30 हजार रुपये लेकर गया था। उसकी जेब से रुपये और पर्स गायब मिला। उन्होंने कहा मोर्ची पर दो कर्मचारियों ने शव के पोस्टमार्टम के दौरान उनसे एक हजार रुपये रिश्वत के लिए। इससे पीड़ित मानसिक रूप से परेशान है। उसने गायब 30 हजार रुपये, पर्स दिलाने एवं मोर्ची पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें सोहन पाल, संदीप, पाले, वीर सैन, हरबीर, मदन, राम कुमार, अंकित, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें