बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड पर सड़क के बीच शिव मंदिर है। सोमवार की रात्रि इसके ताले तोड़कर चोर दान पत्र से हजारों की नगदी, साउंड सिस्टम, लाइटें व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह लोगों को लगी, जब वे पूजा करने आए थे। मंदिर में चोरी होने की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, विनोद कुमार चाय वाले व अन्य लोगों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कहा अब भगवान के मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं, उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।