फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने दुकान में लगाई
विज्ञापन

आग, सामान जला

बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रविवार की रात नें शरारती तत्वों ने एक कबाड़ी की दुकान के सामने रखे सामान में आग लगा दी। इससे सामान जल गया। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर भूरा कुरैशी मार्केट में हाजी जुबैर की कबाड़ी की दुकान है। दुकान के सामने वह पुराना प्लास्टिक का सामान खरीद कर रखता है। रात में किसी शरारती तत्व ने दुकान के सामने रखे सामान में आग लगा दी। आग से हजारों का सामान जल गया। वहां खड़ी तीन बुग्गी और दो रिक्शा भी जल गई। करीब तीन बजे किसी ने आग लगी देखी तो दुकान स्वामी को जानकारी दी। इसके बाद दुकान स्वामी जुबैर अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने भी घटना की जांच की। आग से करीब 20 हजार के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें