बागपत। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 74 पेटी व 45 पव्वे अंग्रेजी एवं देशी शराब, कार, बाइक बरामद की। पुलिस ने पांचों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान राजीव पुत्र ईशपाल निवासी काठा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक बाइक, तीन पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। चांदीनगर पुलिस ने ढिकौली गांव से अशोक पुत्र बचन सिंह निवासी ढिकौली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने तिलपनी गेट के पास से दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी बरसिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की। खेकड़ा पुलिस ने बड़ागांव तिराहे के पास से आरिफ पुत्र जमशेद निवासी रटौल को गिरफ्तार कर 25 पव्वे देशी शराब यूपी मार्का बरामद की। बिनौली पुलिस ने माखर चौकी पर चेकिंग के दौरान ओमपाल निवासी धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छोटा हाथी गाड़ी, 69 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए पांचों शराब तस्करों को खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।