फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन को बचाने के चक्कर में भैंसा-बुग्गी नहर में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़का रोड़ बड़ौत से भैंसा बुग्गी लेकर अपने परिवार के लोगों व महिलाओं के साथ चारा लेने के लिए औसिक्का गांव के जंगल में जा रहे लोगों की भैंसा बुग्गी सामने से आ रहे वाहन को बचाने में पूर्वी यमन नहर में गिर गई, जिससे उसमें सवार लोग नहर में गिर गए, उन्हें बामुश्किल निकाला गया। बड़का रोड़ निवासी शकील भैंसा बुग्गी लेकर अपने परिवार के लोगों के साथ औसिक्का गांव के जंगल में स्थित अपने खेत से चारा लेने जा रहे थे। जब वे पूर्वी यमन नहर पर झाल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने में भैंसा बुग्गी नहर में जा गिरी और सभी लोग नहर में जा गिरे। चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने बामुश्किल उन्हें नहर से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें