दोघट (बागपत)। मेरठ के गंगनहर थाना पुलिस ने कस्बा टीकरी और धनौरा गांव में किशोरी के अपहरण के मामले में दबिश दी। चार-पांच लोगों को दोघट थाने ले जाकर पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस बैरंग वापस लौट गई। मेरठ के गंगनहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार व एसआई पीके देशवाल ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात में टीकरी कस्बे में कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने धनौरा-टीकरी गांव में दबिश देकर चार-पांच लोगों को दोघट थाने ले आई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के अपहरण के मामले में दबिश दी गई है। आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।