रोहित हत्याकांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
बागपत। गुराना गांव के रोहित हत्याकांड में तीन आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्र्पण कर दिया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया।
गुराना गांव में एक जुलाई 2017 को रोहित लापता हो गया था। चार जुलाई को गांव के तालाब में उसका शव पड़ा मिला था। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कर्मवीर, अमित, अनुज व सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। चारों आरोपी तभी से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। न्यायालय के आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई कराई गई। आरोपी कर्मवीर, अमित व अनुज ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया है।