फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र में बैट्री फटने से लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फजलपुर सुंदरनगर गांव में स्थित जनसेवा केंद्र में रखी बैट्री अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। इससे जनसेवा केंद्र में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। साथ ही केंद्र में रखा लाखों रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

शिव मंदिर प्रांगण के सामने रोहित पुत्र हरेंद्र उर्फ पप्पू का जनसेवा केंद्र है। रविवार की देर शाम उसका छोटा भाई मोहित केंद्र पर था। उसी दौरान गांव का ही एक युवक राजीव पुत्र जसवंत केंद्र पर किसी कार्य को कराने के लिए आया तो उसी समय केंद्र में रखी बड़ी बैट्री तेज धमाके के साथ फट गई। इससे केंद्र में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए और केंद्र में रखे कंप्यूटर, इंवर्टर, लैपटॉप, फोटो स्टेट मशीन, लेमिनेशन मशीन, जरूरी कागजात व स्टेशनरी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। तेज धमाके की आवाज से केंद्र के आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद आग लगने की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने दोनों युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें