फरार युवती बस स्टैंड से मिली
बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व अपने परिजनों को नींद की गोली खिलाकर प्रेमी संग फरार हुई युवती को बिनौली थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह बस स्टैंड बिनौली से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती को महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिये बागपत भेजा गया है। आज युवती के कोर्ट में 164 के बयान होंगे बयान के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।