फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या, लाश सूजरा हॉल्ट के पास फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस को कोतवाली क्षेत्र में सूजरा हॉल्ट के निकट युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के गले पर रेते जाने के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला रेतकर युवक की हत्या की गई है। लाश को ठिकाने लगाने के लिए झाड़ी मेें फेंक दिया गया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तो शाम के समय सूजरा हॉल्ट के निकट झाड़ी में कुछ लोगों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। युवक के गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या के बाद लाश को यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि बरामद शव की पड़ताल की जा रही है। लाश रेलवे लाइन के निकट मिली है, ऐसे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उधर, मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए।


ट्रेन में हत्या कर तो नहीं फेंकी लाश
बागपत। लाश रेलवे लाइन के निकट ही मिली है। आशंका है कि बुधवार की रात में हत्या की गई है। इससे यह भी अंदेशा है कि कहीं ट्रेन में हत्या कर तो लाश को यहां झाड़ी में नहीं फेंक दिया गया।
विज्ञापन


कहां है पुलिस, बागपत में ठिकानें लगाई जा रही हैं लाशें
बागपत। जनपद में अज्ञात शव मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले छह माह में ही कई शव मिल चुके हैं। सूजरा हॉल्ट पर मिले शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। दो दिन पहले ही क्रिश्तु ज्योति स्कूल के पास लाश मिली, लेकिन अभी तक उसकी भी शनाख्त नहीं हो सकी है।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और रेल लाइन के आसपास के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लाशों को ठिकाने लगाया जा रहा है। पुलिस चौकसी के तमाम दावे करती है, लेकिन नतीजा सिफर ही है। तीन दिन पहले बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बावली गांव के निकट सड़ी गली लाश पड़ी मिली, अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर लाश फेंकी गई थी। दो दिन पहले बागपत कोतवाली क्षेत्र में क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास युवक की लाश पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण पता नहीं चल सके हैं। अभी तक शवों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। कलक्ट्रेट के गेट पर बनाई गई वाटिका में युवक की हत्या कर लाश फेंक दी थी, इसकी शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो सकी है। यहां पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई। औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर लाश फेंक दी, लेकिन अभी तक वारदात का खुलासा नहीं हुआ। अब नया मामला रेलवे हॉल्ट के निकट का है। सवाल है आखिर पुलिस कहां है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें