फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद की गई थी बच्ची की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के बाद की गई थी बच्ची की हत्या
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई। गमगीन माहौल में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खेत से पिता का खाना देकर लौट रही दस वर्षीय बच्ची की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। बृहस्पतिवार को सीएमओ द्वारा गठित तीन चिकित्सकों के पैनल ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। इसमें बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी सिर में किसी भारी वस्तु से वार किया गया और फिर बच्ची की सलवार के नाड़े से फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उसके दोनों हाथ भी नाड़े से ही बंधे थे। इस मामले में पिता ने छपरौली थाने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव गांव पहुंचा। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------------------
आरोपी का करेंगे सामाजिक बहिष्कार
छपरौली। बच्ची की रेप के बाद हत्या की घटना ने हर किसी को झझोर दिया है। मासूम के साथ हुई दरिंदगी से हर कोई दुखी है। ग्रामीणों का कहना है कि दरिंदे को फांसी की सजा दिलाई जाए। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषी की कोई भी पैरवी न करें। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसका समाज से भी बहिष्कार करेंगे। ऐसे लोग समाज में रहने के लायक नहीं हैं।
----------------
पीड़ित परिवार को सांत्वना दी
छपरौली। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के घर पर शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा। सांत्वना देने वालो में भाजपा के जिला संयोजक संजय कश्यप, विनोद प्रधान, अनुज कश्यप, एडवोकेट कौटिल्य शर्मा, कर्मबीर, दिनेश, सुभाष, जितेन्द्र, बिजेन्द्र, हरपाल, धर्मेंद्र, अशोक, सतवीर, सुखपाल, जयकुमार, हरबीर, सलीम, फारूक, फुरकान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
आरोपी को गिरफ्तार करे पुलिस
बागपत। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के सचिव अशोक अंतिल ने बच्ची की रेप के बाद हत्या की घटना पर गहर दुख प्रकट किया। उन्होने कहा कि पुलिस जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करें। हत्यारे को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होने बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर दीपक कश्यप, अशोक कश्यप, प्रदीप, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें