फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसटी व पास बनाने को लेकर रोडवेज कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर रोडवेज की एमएसटी और पास बनाने को लेकर हुई कहासुनी पर आठ-नौ लोगों ने मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया। उसने कोतवाली मेें तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रदीप पुत्र सहेंद्र बिजरौल गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित रोडवेज स्टैंड पर एमएसटी और पास बनाने का काम करता है, शनिवार को पहले दो युवक एमएसटी बनवाने के लिए आए, लेकिन कागजों की कमी के कारण उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद आठ लोग आए और प्रदीप को घेरकर लाठी-डंडे और तमंचों की बट मारकर भाग निकले। उसने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर आरिफपुर खड़खड़ी मेें दो लोगों को चार युवकों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल फारूक पुत्र इबराहमीन और चालक जाहिद जलालपुर का रहने वाला है, फारूख ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि वह घर में बैठे थी, तभी चालक घेर लिया, चार लोगों ने उसे रोक और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें