फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाइवे पर ट्रक लूट गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस संबंध में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस गिरोह में 15 से 20 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बागपत क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने पांच दिन पहले केतीपुरा मोहल्ले से वाहन लूट की योजना बना रहे समीर पुत्र यूनुस, अंकुश पुत्र धर्मपाल निवासी टटीरी, आदिल पुत्र सलीम पठान, आमिर पुत्र मुरसलीन निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत, शोएब पुत्र इरशाद निवासी निवाड़ा, रूपक पुत्र विक्रम निवासी अहेड़ा को गिरफ्तार कर ट्रक लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया था। गिरोह के लीडर गौरीपुर निवासी कोमल व राजू हरियाणा को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में बागपत कोतवाली पुलिस तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। इस गिरोह में 15 से 20 लोग शामिल हैं। वहीं क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम भी गिरोह के बदमाशों की तलाश में जिले में दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनसे कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इस गिरोह में कई और बदमाश शामिल हैं, उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें