बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव की एक महिला शनिवार को बिनौली थाने में पहुंची। वहां दी तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। वह किसी तरह अपने बच्चों का भरण पोषण करती है, लेकिन गांव का एक व्यक्ति आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता है। उसने बताया कि जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।