फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीयत तुड़वाने की धमकी देने पर प्रकाश को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भूमि की वसीयत तोड़ने की धमकी देने से नाराज होकर भतीजे की पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर वाजिदपुर गांव में वृद्ध प्रकाश की हत्या की थी। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल मृतक की 14 वर्षीय पौत्री फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या मेें प्रयुक्त छुरा और पेचकश बरामद किया।
वाजिदपुर गांव मेें घेर में सो रहे वृद्ध प्रकाश पुत्र श्रीराम की 23 मई की रात्रि मेें हत्या की, उसके पास उसका बड़ा भाई ज्ञान सिंह भी सो रहा था, लेकिन उसे भी पता नहीं चला। इस मामले में ज्ञान सिंह ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया । कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया पुलिस को पहले ही मृतक के भतीजे की पत्नी पर शक था और इस शक के आधार पर मोबाइल की कॉल डिटेल के माध्यम से वृद्ध प्रकाश की हत्या का खुलासा हो सका। इस हत्या मेें पुलिस ने अर्पण उर्फ मोन्नी पुत्र सतीश खुशहालपुर गुलावटी जनपद बुलंदशहर हाल ही में उत्तम नगर दिल्ली, पुष्पा पत्नी स्वर्गीय राजीव वाजिदपुर हाल ही में उत्तम नगर दिल्ली, कार का चालक सतेंद्र पुत्र बिजेंद्र आगरा हाल ही में दिल्ली मेें टैक्सी चलाता है, पकड़े गए हैं। इस मामले में पुष्पा की 14 वर्षीय बेटी भी शामिल बताई हैं, जो फरार है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वृद्ध प्रकाश अविवाहित था, उसका बड़ा भाई ज्ञान सिह का बेटा राजीव था। राजीव उत्तमनगर दिल्ली में रहता था, उसकी
विज्ञापन

छह वर्ष पहले की मौत हो चुकी है। राजीव की मौत के बाद प्रकाश ने 2014 में अपने छह वर्षीय पौत्र कुश के नाम पर 13 बीघा जमीन की वसीयत की, अब पुष्पा का चाल चलन ठीक न होने के कारण और उसके द्वारा अर्पण के साथ पति के रूप मेें रहने से प्रकाश नाराज था और उन्होंने दिल्ली मेेें एक मकान 50 लाख का बेच दिया। उससे डर था कि वसीयत की संपत्ति को भी समाप्त कर सकती है तो प्रकाश बार-बार वसीयत तोड़ने का दबाव बना रहा था तो पुष्पा ने प्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और सभी मिलकर 23 मई की रात्रि में इको कार से गांव में आए और चाकू और पेचकश से गोंद कर सो रहे प्रकाश की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।

शराब पीकर की हत्या
बड़ौत। गिरफ्तार अर्पण शॉप शूटर है। वह पहले भी तीन हत्या कर चुका है। अर्पण शराब पीकर ही हत्या करने का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें