फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का पैदा न होने पर महिला को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बंदपुर गांव निवासी रूबी ने एसपी को बताया कि पिता बालक राम ने उसकी शादी सात साल पहले बड़ौत निवासी बिजेंद्र के साथ की। अब उसके दो बेटी है। महिला के लड़का न होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसकी पिटाई भी की। उस पर घर से दहेज लाने का भी दबाव बनाने लगे। 15 दिन पहले महिला के लड़का पैदा न होने पर ससुराल वालों ने कमरे में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की और गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने महिला को बचाया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने खेकड़ा थाने में पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें