बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में वाल्मीकि चौपाल के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बर्ताई है। युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। हालांकि उसके होंठ सूजे हुए हैं। युवक ने सलैटी रंग की पेंट और धारीदार शर्ट पहने है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगेगा।