फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में नहीं हेलमेट को सिर पर पहनिए जनाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद की सड़कों पर दौड़ते दुपहिया वाहन चालक अपने पीछे बैठी सवारी को हेलमेट थमा देते हैं। बाइक सवार हो या स्कूटी चालक, अधिकतर इसी अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। जबकि आए दिन होने वाले हादसों में बगैर हेलमेट के लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद लोग सबक नहीं सीख रहे हैं। ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवा भी बगैर हेलमेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रत्येक बुधवार को हेलमेट के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेलमेट डे का आयोजन किया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि जिंदगी अनमोल है और बगैर हेलमेट के कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लोग सबक सीखने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को भी जनपद की अधिकांश सड़कों पर जो नजारे दिखें, उनमें भी अधिकतर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस के सामने से ही फर्राटा भरते ऐसे वाहन सवार गुजरे। पुलिस कार्रवाई का कहीं डर नजर नहीं आया। एआरटीओ आरपी मिश्रा कहते हैं कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट के लाभ भी गिनाए जा रहे हैं। इस विषय में लोगों को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा तभी समस्या का पूर्ण समाधान है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। युवा ट्रिपल राइडिंग से बचें और हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें