फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने पुत्रवधु से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता का खूब उत्पीड़न किया। आरोपी ससुर ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। परेशान होकर पीड़ित एएसपी से शिकायत करने पहुंची। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसका विवाह बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। ससुरालवाले शादी में दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। पिछले कुछ समय से बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परेशान होकर एएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी पति, ससुर, सास समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें