फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में दीवार को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में दीवार को लेकर हुए झगड़े में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
बावली गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा है। इससे लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में गली गलौच और देखते-देखते पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के अनिल, उसकी मां सुलेन और दूसरे पक्ष के ओमकली, बेटा सुनील, रोहित, बेटी ज्योति घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस वारदात के दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात कमला नगर में बच्चों के झगड़े के बाद चार लोगों ने एक घर में घुसकर जयकरण पुत्र बीर सैन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और उसे घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट से हमलाकर किया घायल
बड़ौत। कोताना रोड पर पैसे के लेनदेन को लेकर तीन चार लोगों ने राजवीर पुत्र मामचंद, नीरज पुत्र राजपाल निवासी वाजिदपुर को ईंट से हमलाकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें