फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर हरचंदपुर फाटक के पास युवक ट्रेन से कट गया। कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव को ट्रैक पर डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है या हादसा हुआ है, इसकी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अहेड़ा हाल्ट के फाटक के पास बृहस्पतिवार सुबह लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा हुआ था। उसको देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। थोड़ी देर बाद ही उसकी शनाख्त पाबला-बेगमाबाद गांव के युवक सतीश पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की ट्रेन के गिरने से मौत हुई है। जबकि उसके भाई नौरंग का कहना है कि सतीश की हत्या की गई है। उसके बाद ही उसको ट्रैक पर डाला गया है। ताकि लोग समझे कि उसकी ट्रेन से कटने से मौत हुई है। उसका कहना है कि दो माह पूर्व उनका गांव में एक परिवार के साथ विवाद हो गया था। आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया था। उस समय सतीश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि उन लोगों ने ही उसकी हत्या की है। उसने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें