अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हमीदाबाद उर्फ नयागांव में मकान में सो रही महिला का एक कुंडल झपटकर बदमाश फरार हो गया। गांव निवासी महबूब ने बताया कि मकान में उनके छोटे भाई यासीन और इरफान का परिवार रविवार रात सोया हुआ था। देर रात दीवार कूदकर एक बदमाश मकान में घुस आया। भाई यासीन की पत्नी रेशमा के कानों से कुंडल निकालने लगा। इसी दौरान रेशमा जाग गई। उसने शोर मचा दिया। बदमाश एक कुंडल लेकर फरार हो गया। लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार दहशत में है। पुलिस से शिकायत की गई है।