बड़ौत (बागपत)। रविवार की रात में करीब नौ बजे घनश्याम गंज मंडी में घी चीनी के थोक व्यापारी के साथ लूटपाट के प्रयास का मामला पुलिस जांच में मारपीट का निकला। पुलिस ने एक आरोपी को शांति भंग के आरोप में सोमवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। घनश्याम गंज मंडी में कार में सवार लोगों ने रविवार की रात में करीब नौ बजे गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अशोक जैन के बेटे गौरव के साथ लूटपाट का प्रयास किया , व्यापारी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक को पकड़ लिया । पकड़ा गया युवक गांगनौली गांव का रहने वाला है, जांच मेें पुलिस ने यह मामला मारपीट कर पाया है और पकड़े गए युवक का शांति भंग के आरोप में चालान किया। पुलिस ने उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।