बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से एक घर मेें शस्त्र बनाएं जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस ने गोपनीय रूप से सादी वर्दी में पुलिस टीम क्षेत्र में लगा दी है। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी होने की सूचना दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात्रि में फैक्टरी के खिलाफ विविधत रूप से कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु ने कहा कि गोपनीय सूचना मिली है, पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी, रात्रि में फैक्टरी को पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। इसका विविधत रूप से रविवार को खुलासा किया जाएगा।