बागपत। गाधी गांव में रंजिश के चलते एमसीडी दिल्ली के रिटायर कर्मचारी एवं उसके परिवार के बारे में अश्लील पोस्टर लिखकर दीवारों पर चस्पा कर दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव निवासी राजवीर ने बताया कि वह एमसीडी दिल्ली में कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हो चुका है। परिवार सहित गांव में ही रहता है। गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश है। इसे लेकर 12 फरवरी को आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिवार के बारे में अश्लील पोस्टर लिखकर गांव की दीवारों पर चिपका दिए। इसके बाद पूरे परिवार मानसिक सदमे में हैं और परेशान हैं। उसने 19 फरवरी को कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कई दिन तक उसे घूमाती रही। पीड़ित ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ब्रजराल पुत्र जुगनू, चीना पुत्र सोमदत्त, मनीष पुत्र प्रदीप निवासी गाधी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।