बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और सीओ का घेराव कर मांग की कि पिछले दिनों खेकड़ा डाकघर पर तैनात कर्मचारी ने शहीदों पर अशोभनीय टिप्पणी की, यदि उसे सात मार्च तक गिरफ्तार नहीं किया तो आठ मार्च से कोतवाली में धरना शुरू कर देंगे।
मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री और जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा पिछले दिनों खेकड़ा डाकघर में तैनात डाक कर्मी ने पुलवामा में शहीद जवानों पर अशोभनीय टिप्पणी व्हाटसएप पर डाली । इस संबंध में राहुल चौहान गुराना रोड निवासी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया । उसी रात खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ ने बताया कि सात मार्च तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर देंगे, कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो आठ मार्च से धरना शुरू करेंगे। इसमें नितिन जैन, अमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन प्रजापति, करनजीत आदि रहे।